किसान आंदोलन को गुमराह कर रहे अराजक तत्व ddnewsportal.com

किसान आंदोलन को गुमराह कर रहे अराजक तत्व ddnewsportal.com

किसान आंदोलन को गुमराह कर रहे अराजक तत्व 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने लगाए आरोप, विपक्ष मे हैं बोखलाहट,  कृषि कानून किसानों के हित में

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि दिल्ली मे चल रहे किसानों के आंदोलन को कुछ अराजक तत्व गुमराह कर रहे हैं। पांवटा साहिब मे आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कृषि बिल किसानों के हित में हैं लेकिन विपक्ष को यह हजम नही हो रहा है जिस कारण विपक्ष मे बोखलाहट है। उन्होंने कहा कि आंदोलन मे किसानों के बीच देश को तोड़ने वाली ताकतें घुस गई है। जो उन्हें बरगला रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में बिल तैयार किया गया है। केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा पिछले 7 वर्षों में किसानों की आमदनी का ग्राफ काफी ऊपर की ओर गया है। तोमर ने कहा कि यह बिल किसानों के भविष्य को उज्जवल और सुरक्षित बनाने के लिए लाया गया है। बलदेव तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार में कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर लगातार किसानों के साथ संपर्क में है। इस कृषि बिल को बनाने से पहले भी देश के किसानों से कई बार बातचीत की गई। लेकिन कुछ अराजक तत्व देश के किसानों को गलत दिशा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के बीच कुछ अराजक तत्व व विपक्षी दल देश को तोड़ना चाहते हैं। किसानों को समझना होगा कि वह ऐसे

लोगों के हाथों की कठपुतली न बने और अपने भविष्य को सुरक्षित करने इस बिल पर अपना आंदोलन वापिस लें। इस दौरान उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिला सिरमौर के अध्यक्ष साधु राम चौहान और पांवटा साहिब भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी भी मौजूद रहे।